3:23 pm Monday , 20 July 2026
BREAKING NEWS

वाटर वूमेन शिप्रा पाठक 80 बीघा भूमि में उगाएँगी पौधे, बांटे जाएंगे निःशुल्क

अभियान
वाटर वूमेन 80 बीघा भूमि में उगाएँगी पौधे, बांटे जाएंगे निःशुल्क

बदायूं,वाटर वूमेन के नाम से देश भर में प्रसिद्धि प्राप्त करने वाली शिप्रा पाठक ने आज मूसाझाग के निकट 80 वीघा भूमि में निशुल्क पौधशाला एवं तालाब बनवाने के लिए भूमि पूजन कराने के लिए जनपद के अनेक संतों को आमंत्रित किया ! अयोध्या से खाकी अखाड़ा के महामंडलेश्वर अमृतदास वृंदावन से आचार्य मुमुक्षु कृष्ण महाराज, बिल्सी से आर्य समाज के अंतरराष्ट्रीय वैदिक विद्वान आचार्य संजीव रूप,पंडित प्रवीण जी महाराज,तुलसी मठ बरेली के नीरज नयन दास महाराज, दातागंज से दुइचरी वाले महाराज,बरेली के संजीव गौड़ महाराज आदि अनेक संत सैकड़ो की संख्या में जुड़े ! आचार्य संजीव रूप ने कार्यक्रम का संचालन किया ! वाटर वूमेन शिप्रा पाठक ने बताया वह प्रकृति और पर्यावरण के लिए समर्पित है ! जल बचाने के लिए उन्होंने अनेक यात्राएं की है यहां 80 बीघा भूमि में वृक्ष लाखों की संख्या में उगाई जाएंगे जो निशुल्क वितरित किए जाएंगे कि जिससे अच्छे अच्छे वृक्ष लोग अपने घरों में खेत खलिहानों में लगाएँ । संतों ने उन्हें आशीर्वाद दिया ! आचार्य संजीव रूप ने कार्यक्रम का संचालन किया !

विज्ञापन एक्सप्रेस