हजरतपुर: जिलाधिकारी बदायूं ने कांवड यात्रा को दृष्टिगत रखते हुए जिले भर में शनिवार व सोमवार को निजी सहायता प्राप्त एवं प्रशासनिक विद्यालयों की छुट्टी का फरमान जारी किया था। लेकिन कुछ निजी विद्यालय संचालकों ने जिलाधिकारी के फरमान को नजरअंदाज कर दिया। बताया जाता है कि पूरा मामला जैतपाल सिंह अनीता देवी इंटर कॉलेज पिपरा रोड हजरत पुर बदायूं का है जिसमें शनिवार व सोमवार को विद्यालय खोले जा रहे हैं। सोमवार को विद्यालय के निजी वाहन ओमिनी वाहन संख्या UP25BS
-3351 में सात बच्चों की जगह 16 बच्चे बिठा कर विद्यालय ले जा रहे थे जबकि वाहन का पास केवल 7 बच्चों का है।
किसी ने गाड़ी की वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दी तब जाकर यह मामला संज्ञान में आया। अभी तक शिक्षा विभाग द्वारा कोई उचित कार्रवाई नहीं की गई है। क्या शिक्षा विभाग आंखें बंद कर कोई बड़ी अनहोनी का इंतजार कर रहा है?

badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com
