बदांयू,20 जुलाई।
सदर विधायक महेश चंद्र गुप्ता भी भोलेनाथ की भक्ति में आज लीन नजर आऐ आज सुबह 10 बजे कछला गंगा घाट से स्नान कर उन्होंने अपनी कांवड में पूजा अर्चना कर पवित्र गंगाजल भरकर पैदल यात्रा पर बदायूं की ओर कूंच कर गये।
समर्थकों के भारी हूजुम के साथ बम-बम भोले के जयकारों के साथ ही विधायक महेश चंद्र गुप्ता ने अपने कांधे पर कांवड रख भोलेनाथ के जयकारे लगाते हुए हाइवे से बदायूं की ओर निकल लिए। सुरक्षा को पुलिस साथ चल रही है।
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com
