बिनावर: जनपद बदायूं के विकासखंड सलारपुर क्षेत्र की ग्राम पंचायत बिलहैत के मजरा नदौलिया में बीते लगभग तीन माह से सफाई कर्मचारी पर कूड़ा ठेली ना होने के कारण गांव में तैनात सफाई कर्मचारी को कूड़ा उठाने तथा साफ सफाई करने में काफी परेशानी उठानी पड़ रही है वहीं इसी कारण गांव की गलियां गंदगी से फटी हुई हैं और गंदगी के ढेर लगे हुए हैं। इस संबंध में ग्रामीणों व सफाई कर्मचारियों ने ग्राम प्रधान से कई बार कूड़ा ठेली ना होने के संबंध में अवगत कराया।
लेकिन ग्राम प्रधान व उच्च अधिकारियों द्वारा इस और कोई ध्यान नहीं दिया गया है।

इस संबंध में सफाई कर्मचारी ने कहां की कई बार ग्राम प्रधान विनोद श्रीवास्तव से ठेली की मांग की लेकिन अभी तक ठेली नहीं मिली है जिससे उन्हें गांव में रेडी ना होने के कारण सफाई करने में काफी दिक्कतें आ रही हैं।
आरोप है कि ग्राम पंचायत अधिकारी वर्षा पाठक ने भी इस ओर कोई ध्यान नहीं दिया है,
इस संबंध में एडीओ पंचायत सलारपुर शिवकुमार का कहना है कि दो-चार दिन में उक्त सफाई कर्मचारी को कूड़ा उठाने वाली ठेली की व्यवस्था कर दी जाएगी।
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com
