12:27 am Tuesday , 28 July 2026
BREAKING NEWS

अवनीश राय एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बदायूँ डॉ0 बृजेश कुमार सिंह द्वारा सम्पूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर सुनी गयी जनमानस की समस्याएं

*जिलाधिकारी बदायूँ श्री अवनीश राय एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बदायूँ डॉ0 बृजेश कुमार सिंह द्वारा संयुक्त रूप से तहसील सदर पर सम्पूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर सुनी गयी जनमानस की समस्याएं।*

*शिकायतों के निष्पक्ष व न्यायोचित निस्तारण हेतु सम्बन्धित को दिये आवश्यक दिशा-निर्देश-*
आज दिनाँक 19.07.2025 को तहसील सदर में जिलाधिकारी बदायूँ श्री अवनीश राय एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बदायूं डॉ0 बृजेश कुमार सिंह की अध्यक्षता में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया । तहसील सदर पर सम्पूर्ण समाधान दिवस पर उपस्थित रहकर शिकायतकर्ताओं की समस्याओं को सुनकर अधिकांशत् शिकायतों का मौके पर निस्तारण कराया गया तथा संबंधित को निष्पक्ष जाँच कर विधिक निस्तारण करने के आदेश-निर्देश दिए गए । इस दौरान तहसील सदर पर संबंधित अधिकारीगण उपस्थित रहे । इसके अतिरिक्त तहसील दातागंज पर सम्बन्धित उपजिला मजिस्ट्रेट एवं अपर पुलिस अधीक्षक नगर तथा समस्त तहसीलो पर उपजिला मजिस्ट्रेट एवं सम्बन्धित क्षेत्राधिकारी द्वारा सम्पूर्ण समाधान दिवस पर शिकायतकर्ताओ की समस्याओं को सुनकर उनका प्रभावी निस्तारण कराया गया।

विज्ञापन एक्सप्रेस