उझानी 18 जुलाई।
उझानी नगर पालिका द्वारा नरऊ गांव के तालाब में भेजे जा रहे दूषित पानी को लेकर चल रहे धरना प्रदर्शन स्थल पर क्रमिक अनशन के लिए आज मुन्ना लाल जाटव, राजाराम जाटव, सुखराम जाटव, फूल सिंह जाटव और संघर्ष समिति समिति के सदस्य तेजेंद्र पाल कश्यप क्रमिक अनशन पर बैठ, शाम को जिला कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष ओमकार सिंह ने जूस पिलाकर क्रमिक अनशन समाप्त कराया।
धरना स्थल पर जिला कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष ओमकार सिंह ने ग्राम वासियों को अवगत कराया कि कल धरना स्थान पर आप लोगों का समर्थन करने के लिए उत्तर प्रदेश विधानसभा के पूर्व सीएलपी लीडर प्रदीप माथुर पूर्व विधायक मथुरा आपके बीच में आ रहे हैं जो कि आपकी समस्या के संबंध में आपसे वार्ता करेंगे और इस समस्या को प्रदेश सरकार तक पहुंचाने का काम करेंगे।
उन्होंने सभी चारों गांव के लोगों से कल अपराह्न 1:00 बजे धरना स्थल पर पहुंचने का आवाहन किया है।
धरना स्थल पर अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सदस्य जितेन्द्र कश्यप जिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष वीरेश तोमर,जिला कांग्रेस कमेटी के महासचिव इगलास हुसैन ने कहा कि हमारे प्रदेश स्टार के वरिष्ठ नेता आदरणीय प्रदीप माथुर आपके बीच में कल आ रहे हैं और यह इस बात का स्पष्ट संकेत है कि उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी इस समस्या को बहुत गंभीरता से ले रही है और इसके निदान के लिए बड़ा आंदोलन करने के लिए भी तैयार है।
धरना स्थल पर योगेंद्र सिंह सोलंकी कमल प्रताप, हरी बाबू ,श्यामवीर सोहन पाल ,रामपाल ,भुवनेश कश्यप ,शरद कश्यप जयपाल कश्यप वेदपाल ,मुंशीलाल, तिलक चंद शरद यादव, मुंशीलाल, गंगा चरण आदि सैकड़ो ग्रामवासी उपस्थित रहे।

badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com
