महर्षि विद्या मंदिर सीनियर सेकेंडरी स्कूल बदायूं में प्रधानाचार्य जी के कुशल निर्देशानुसार ‘छात्र परिषद चुनाव’ का आयोजन किया गया स्कूल में गठित चुनाव आयोग की टीम ने इसमें अपना अहम योगदान निभाया। जिसमें कक्षा तृतीय से लेकर कक्षा 12वीं तक के छात्र- छात्राओं ने मतदान किया। यह मतदान वायस क्लचरल हेड बॉय, वायस क्लचरल हेड गर्ल, डिसिप्लिन हेड बॉय, स्पोर्ट हेड बॉय तथा वायस स्पोर्ट हेड बॉय के पद के लिए किया गया। विद्यालय में दो मतदान स्थल बनाए गए जिसमें कक्षाबार छात्र-छात्राओं ने अपने मत का प्रयोग करते हुए मतदान किया क्योंकि आगे चलकर यही सच्चे देश के युवा भावी नागरिक बनेंगे तथा मतदान के द्वारा वह अपने अधिकारों तथा कर्तव्यों के विषय में जागरूक होंगे। दोनों मतदान स्थलों को मिलाकर विद्यालय में कुल 85.56 प्रतिशत मत डाले गए तथा जागरूकता के साथ आने वाली पीढ़ी को मत का अधिकार समझाने व पक्षपात रहित चुनाव संपन्न कराने के लिए मतदान पूर्ण लोकतांत्रिक पद्धति से किया गया। कार्यक्रम का संचालन विद्यालय की शिक्षिका मंजू सक्सेना एवं कुशलकांत राठौर के नेतृत्व में हुआ। इस मौके पर विद्यालय के प्रधानाचार्य के. के. वर्मा जी ने कहा कि दुनिया के सबसे बड़े लोकतांत्रिक देश में यह जरूरी है कि आने वाली पीढ़ी में नेतृत्व क्षमता का विकास हो जिस हेतु विद्यालय में इस तरह के चुनाव होने व छात्र नेता बनने से नेतृत्व विकास में वृद्धि होगी। इस कार्यक्रम में विद्यालय के सभी शिक्षकगण और कर्मचारियों का सहयोग रहा। मीडिया प्रभारी- राजीव सिंह चौहान एवं श्वेता सैनी।









badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com
