श्री रघुनाथेश्वर महादेव के दर्शनों हेतु प्रातः काल से ही भक्तगणों का उमड़ा जनसैलाब
श्री रघुनाथ जी मंदिर ( पंजाबी मंदिर ) बदांयू में स्थापित शिवलिंग रघुनाथेश्वर महादेव के दर्शनों के लिए भक्तगण आज सावन के प्रथम सोमवार को दूर दूर से आते नजर आए।
प्रत्येक भक्त अपने महादेव के अर्पण हेतु कुछ ना कुछ अवश्य लेकर आया था। किसी के हाथ में धतुरा, बेलपत्र एवं पुष्प, कोई शहद , दूध एवं दही का पात्र पकड़े नजर आ रहा था।
छोटे छोटे बच्चे भी जय भोलेनाथ का जयकारा लगाते दिखाई पड़ रहे थे। बहुत से भक्तगण चन्दन एवं हल्दी का तिलक महादेव को लगाते नजर आ रहे थे, तो कोई अपनी बारी का इंतजार करते दिखाई पड़ रहा था।

badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com
