9:33 am Thursday , 23 July 2026
BREAKING NEWS

फसल विविधीकरण परियोजना में क्लस्टर प्रदर्शन एवं कृषि यंत्रों पर अनुदान हेतु कृषक कराएं आवेदन

बदायूं
यूपी डासप द्वारा संचालित फसल विविधीकरण परियोजना यूपी डासप के जिला परियोजना समन्वयक डॉ विवेक कुमार गौरव ने बताया की अधिक पानी खपत करने वाली फसल जैसे कि द्यान को प्रतिस्थापित करते हुए उर्द बाजरा मक्का मूंगफली एवं खरीफ सब्जियां आदि कम पानी खपत करने वाली फसलों को लगाने वाले इच्छुक कृषक अपना पंजीकरण Up Dasp की वेबसाइट www.updasp.co.in पर दिनांक 14.07.2025 से 13.08.2025 तक कर सकते हैं l जनपद में कुल 1564 हेक्टेयर पर धान का प्रतिस्थापन कराया जाएगा। साथ ही उन्होंने बताया कि फसल प्रदर्शन के साथ कृषि यंत्रों पर अनुदान हेतु इच्छुक कृषक आवेदन कर सकते हैं l आवेदन हेतु आवश्यक अभिलेख जैसे कृषक पंजीकरण,फैमिली आईडी नंबर ,आधार कार्ड ,बैंक की पासबुक ,खसरा एवं खतौनी सभी आवश्यक होंगे। लाभार्थियों का चयन पहले आओ पहले पाओ के आधार पर किया जाएगा l अधिक जानकारी के लिए कृषक भाई up dasp कार्यालय कमरा नंबर 327 विकास भवन बदायूं में संपर्क कर सकते हैं।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.