उझानी- खाटू श्यामजी मंदिर की चोरी का पुलिस ने किया पर्दाफाश,माल सहित चोर को पकडा।*****
उझानी बदांयू 13 जुलाई।
बरेली मथुरा हाइवे स्थित खाटू श्यामजी मंदिर की 27 जून की रात हुई चोरी का पुलिस ने वर्कआउट कर दिया है। पकडे गये चोर से मुकुट के टूटे हुए टुकड़े व दो मोबाइल भी बरामद हुए हे।
ज्ञात रहे कि मंदिर के महंत मोहित शर्मा ने 27 जून को अज्ञात चोर के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कराया था। कि रात दो बजे खाटू नरेश मंदिर से चांदी का मुकुट, चांदी का आरती थाल, पांच हजार रुपए की नकदी सहित तीन मोबाइल चोरी कर लिए,चोर सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया।
सिविल लाइंस इंस्पेक्टर मनोज कुमार सिंह ने बताया कि अलापुर थाने के गांव पडऊआ में मुखबिर की सूचना पर शाहजहांपुर जनपद के थाना मिर्जापुर के गांव आलमगंज निवासी कृष्ण पाल पुत्र रामविलास चोरी किए सामान को बेचने की फिराक में था।
एसओजी प्रभारी राजेश कौशिक, सर्विलांस प्रभारी धर्मेन्द्र सिंह, कांस्टेबल अनंत कुमार, सुमित व कुलदीप ने धर-दबोचा। उसके पास से मुकुट के टूटे 62 टुकड़े,दो मोबाइल बरामद हुए हे।
राजेश वार्ष्णेय एमके
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com
