5:33 pm Friday , 31 July 2026
BREAKING NEWS

उझानी-दहेज के लिए 6 माह की बेटी सहित विवाहिता को घर से निकाला

उझानी बदांयू 12 जुलाई।

नगर के मोहल्ला बाज़ार कलां निवासी रिद्धि गुप्ता पत्नी शिवम गुप्ता ने दहेज में दस लाख ना लाने पर पति सास-ससुर सहित 6 लोगों पर मारपीट कर 6 माह की बच्ची सहित घर से निकाल देने की रिपोर्ट दर्ज कराने को कोतवाली में महिला हेल्प डेस्क पर शिकायती पत्र दिया है।

रिद्धि गुप्ता ने बताया कि उसकी शादी 21-4-2023 को अनिल कुमार गुप्ता के पुत्र शिवम् के साथ हुई। शादी के कुछ समय बाद ही ससुर अनिल,सास देवी गुप्ता,पति शिवम्,ननद कोमल, मुस्कान व देवर ध्रुव गुप्ता आऐ दिन दहेज में दस लाख रुपए को प्रताड़ित करने लगे। आऐ दिन मारपीट करते हैं। कई बार घर से निकाल चुके हैं पंचायतें हुई मगर यह लोग नहीं माने।

बीते दिनों आरोपियों ने मारपीट कर 6 माह की बेटी बैंहांशी के साथ पहनें कपड़ों में घर से निकाल दिया। पीड़ित रिद्धि ने महिला हेल्प डेस्क पर पति सास-ससुर सहित 6 पर मुकदमा पंजीकृत कराने को शिकायती पत्र सौंपा है। पुलिस मामले की छानबीन में लग गई है।

विज्ञापन एक्सप्रेस