उझानी बदांयू 12 जुलाई।
श्रावण मास के दूसरे दिन तीर्थनगरी कछला गंगाघाट कांवड़ियों से गुलजार रहा। बड़ी संख्या में कांवड़िये गंगाजल भरने के लिए पहुंचे और कांवड़ भरकर गंतव्य की ओर रवाना हो गए। शिवभक्तों में आस्था, भक्ति कांवड़ मेला शुरू होने के साथ ही नजर आने लगी।
मध्यप्रदेश, राजस्थान, सहित पीलीभीत, पूरनपुर, गोला गोकर्णनाथ, बरेली आदि जिलों के साथ कई क्षेत्रों से कांवड़िये कछला गंगाघाट पर कांवड़ भरने के लिए पहुंचे और गंगाजल लेकर हाइवे की ओर रवाना हुए।
कांवड़ियों में शिवभक्ति व उत्साह नजर आ रहा था।

गंगाघाट पर भोलेनाथ की जय जयकार व गंगा मईया के जयकारे पूरे दिन गूंजते रहे। तमाम टोलियां लगातार बरेली-मथुरा मार्ग पर निकलती नजर आ रहीं थीं। सड़क किनारे घने पेड़ों के नीचे कांवड़िये आराम करते नजर आ रहे थे। कई कांवड़ियों की टोली के साथ डीजे वाहन भी चल रहे थे जिनमें भोले की भक्ति के गीत चल रहे थे और कांवड़िये नाचते हुए सोमवार को भोलेनाथ के जलाभिषेक को अपने अपने शिवालयों की ओर रवाना हो रहे थे।
राजेश वार्ष्णेय एमके

badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com
