उझानी बदांयू 12 जुलाई।
नगर के मोहल्ला अंसारी कालोनी ( चटईया ) निवासी गुलफंसा पत्नी नवी ने कोतवाली पुलिस को बीती रात अपने घर में चार चोरों द्वारा नकदी व गहने चोरी करने की तहरीर दी है ,वही मोहल्ले के दो लोगों को चोरी करते व दो अज्ञात को पति सहित गला दबाने की भी बात का उल्लेख किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
पुलिस को सोपें शिकायती पत्र में गुलफंसा ने लिखा कि बीती रात वह पति-पत्नी घर में सो रहे थे कि चार लोग घर में घुस आऐ दो ने हम दोनों का गला दबा लिया दो अन्य ने तिजोरी से बीस हजार की नकदी सहित चांदी का हार ,दो अंगूठी चांदी व एक अंगूठी सोने की ले गये। शोर-शराबा करने पर भाग गये जिसमें दो लोगों को हमने पहचान लिया जो मुहल्ले के ही है। पुलिस ने शिकायती पत्र के आधार पर जांच शुरू कर दी है।
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com
