6:59 pm Friday , 31 July 2026
BREAKING NEWS

बदांयू एक्सप्रेस की खबर की धमक- कछला पार्किंग- सीएम आफिस पहुंची शिकायत,मची खलबली अब पार्किंग बसूली बंद

* कछला पार्किंग- सीएम आफिस पहुंची शिकायत,मची खलबली अब पार्किंग बसूली बंद।***** चेयरमैन जगदीश लोनिया ने की घोषणा नहीं होगी पार्किंग बसूली।

बदांयू 12 जुलाई।
कछला के मोक्षदायिनी तट पर हो रही पार्किंग के नाम पर अवैध उगाही की बदांयू एक्सप्रेस में खबरें प्रसारित होने के दो दिन बाद पूर्णतया रोक लग गई है। नगरपंचायत के चेयरमैन जगदीश लोनिया चौहान ने पार्किंग बसूली पर रोक का ऐलान कर दिया।

सूत्र बताते हैं कि जिले के एक सपा विधायक ने कछला में हो रही पार्किंग की अवैध बसूली की शिकायत मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आफिस ट्यूट करदी।

वहीं से रायता फैल गया बताते हैं कि लखनऊ से बरेली बदायूं के अधिकारियों ने चेयरमैन ईओ से वार्ता कर पार्किंग बसूली पर तत्काल रोक लगाने का आदेश दिया। बीती शाम चेयरमैन जगदीश लोनिया ने कछला घाट पर पार्किंग की बसूली पर रोक लगा दी। व बसूली के लगे बोर्ड हटवा दिए हैं।

कल वैसे भी विधायक हरीश शाक्य ने भी पार्किंग बसूली पर नाराजगी जताई थी।

विज्ञापन एक्सप्रेस