उझानी बदांयू 10 जुलाई।
गुरू पूर्णिमा जिसे व्यास पूर्णिमा भी कहा जाता है आषाढ़ मास की पूर्णिमा को मनाई जाती है। यह दिन गुरू-शिष्य परंपरा का उत्सव है, जिसमें शिष्य अपने गुरूओं का सम्मान करते हैं, उनसे आशीर्वाद लेते है। इसी परंपरानुसार एपीएस इंटरनेशनल स्कूल में प्रार्थना सभा में गुरू पूर्णिमा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सर्वप्रथम विद्यार्थियों ने विद्यालय के प्रधानाचार्य रविन्द्र भट्ट व उपप्रधानाचार्या श्रीमती मिनाक्षी शर्मा को तिलक व टीका लगाकर सम्मानित किया।
विद्यार्थियों ने पुष्प वर्षा कर अपने गुरू से आशीर्वाद भी प्राप्त किया। विद्यालय की उपप्रधानाचार्या ने गुरू-शिष्य संबंधों पर प्रकाश डाला। आज के कार्यक्रम के उद्घोषक इफ्तिखार हुसैन ने एक कविता के माध्यम से गुरू-शिष्य संबंधों को स्पष्ट किया। कार्यक्रम श्रद्वा व भक्ति के साथ सम्पन्न हुआ।





badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com
