11:48 am Friday , 31 July 2026
BREAKING NEWS

उझानी- झूमके बरसें बदरा, जगह – जगह जलभराव

।*****
उझानी बदांयू 9 जुलाई।

उझानी में आज काफी दिनों के इंतजार के बाद ईश्वर को रहम आया। दोपहर दो बजे झूमके बरसें बदरा। एक घंटे की बारिश से नगर पालिका की कलई खुलकर सामने आ गई। जगह-जगह जलभराव होने से लोगों को दिक्कतों का सामना करना पडा।
स्टेशन रोड पर नाला निर्माण के चलते अस्पताल के सामने सड़कों पर पानी जमा हो गया। वहीं बर्षो पुरानी समस्या गोयल नर्सिंग होम से रेलवे स्टेशन तक जबरदस्त पानी इकट्ठा होने से लोगों को दिक्कतों का सामना करना पडा। पंखा रोड,नझियाई , सब्जी मंडी , घंटाघर मार्केट
में भी सड़कों पर पानी दिखाई दिया। नगरपालिका के कर्मचारियों ने नाली में जमा प्लास्टिक की पन्नी निकालना शुरू कर पानी को सड़कों से नाली व नाले में बहाव कर दिया।

विज्ञापन एक्सप्रेस