हापुड़ में मंगलवार को यूपी की माध्यमिक शिक्षा मंत्री गुलाब देवी (70) की XUV गाड़ी पुलिस जीप से टकरा गई। हादसे में मंत्री के सिर में गंभीर चोट लगी, जबकि ड्राइवर सतबीर के हाथ में चोट आई।
मंत्री को रामा अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां MRI सहित इलाज किया गया। हादसे के वक्त गाड़ी के एयरबैग नहीं खुले। मौके पर डीएम और एसपी पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com
