12:26 am Tuesday , 28 July 2026
BREAKING NEWS

बदायूं- महर्षि विद्या मंदिर सीनियर सेकेंडरी स्कूल में क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन

बदायूं- महर्षि विद्या मंदिर सीनियर सेकेंडरी स्कूल में प्रधानाचार्य के कुशल निर्देशन में अंतरसदनीय क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें विद्यालय के चारों सदनों से टीम ‘अ’ में संयुक्त रूप से पाराशर सदन एवं नारायण सदन तथा टीम ‘ब’ में व्यास सदन एवं वशिष्ठ सदन ने प्रतिभाग किया। सर्वप्रथम टॉस जीतते हुए टीम ‘अ’ ने टीम ‘ब’ को बल्लेबाजी करने का अवसर दिया। जिसमें टीम ‘ब’ ने 6 ओवर में पांच विकेट गंवाकर 49 रन बनाए। तत्पश्चात टीम ‘अ’ ने पांचवें ओवर में ही 50 रन बनाते हुए 9 विकेट बकाया रहते जीत हासिल की। अंपायर पद पर आसीन विद्यालय के अध्यापक लोकेश कुमार एवं रविंद्र प्रताप सिंह जी के द्वारा परिणाम तैयार किया गया। जिसमें मुख्य रूप से टीम ‘अ’ के पाराशर सदन एवं नारायण सदन को विजेता घोषित किया गया। प्रतियोगिता का आयोजन खेल प्रभारी प्रार्थना सोलंकी एवं लोकेश कुमार के निर्देशन में हुआ। अंत में विद्यालय के प्रधानाचार्य के. के. वर्मा जी के द्वारा विजेता टीम को बधाई देते हुए टूर्नामेंट में प्रतिभाग करने वाले सभी छात्रों को सराह गया। इस मौके पर समस्त विद्यालय परिवार उपस्थित रहा।

विज्ञापन एक्सप्रेस