गोरखपुर के युवक ने चलती ट्रेन से पत्नी को धक्का दिया, गंभीर हालत में मिली महिला
गोरखपुर के युवक शंकर कुमार ने सुबह चलती ट्रेन से अपनी पत्नी खुशबू कुमारी को पतरातू के किरीगढ़ा गांव के पास धक्का दे दिया। देवरिया निवासी खुशबू रेलवे ट्रैक से सटे नाले में गिर गई, जिससे उसके सिर में गंभीर चोटें आईं।
घटना की जानकारी रेलवे कर्मचारी ने RPF को दी। ग्रामीणों की मदद से घायल महिला को पहले पतरातू सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र और फिर रामगढ़ सदर अस्पताल रेफर किया गया।
होश में आने पर खुशबू ने बताया कि उसने एक साल पहले प्रेम विवाह किया था, लेकिन पति शंकर पिछले कुछ समय से मारपीट कर रहा था और उसी ने चलती ट्रेन से धक्का देकर जान लेने की कोशिश की। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com
