5:36 pm Monday , 20 July 2026
BREAKING NEWS

लोगों को काम कराने में असुविधा का सामना नहीं करना पड़ेगा- रवि यादव

बिसौली। नगर पालिका परिषद के अधिशासी अधिकारी रवि यादव के कार्यभार संभालने के बाद अब लोगों को अपने काम कराने में असुविधा का सामना नहीं करना पड़ेगा। श्री यादव ने कहा कि लोगों के कार्यों का निपटान जल्द करना उनकी प्राथमिकता रहेगी। उन्होंने पालिका के कर्मचारियों की बैठक लेते हुए लंबित पत्रावलियों को पूर्ण करने और योजनाओं से पात्र व्यक्तियों को लाभांवित करने की बात कहीं। श्री यादव ने नगर में फागिंग करने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि आदेशों की अवहेलना करने वाले कर्मचारियों पर अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान वरिष्ठ लिपिक मशकूर खान, महेश शर्मा, लिपिक राजीव कुमार आदि उपस्थित रहे।

विज्ञापन एक्सप्रेस