12:24 am Tuesday , 28 July 2026
BREAKING NEWS

हाइवे पर कांवड़ियों की मरहम-पट्टी के साथ इलाज की सुविधा उपलब्ध कराएं – शिवकुमारी, एडीजे


****** बदांयू 4 जुलाई।

आज कलेक्ट्रेट स्थित अटल बिहारी बाजपेयी सभागार में एडीजे श्रीमती शिवकुमारी , औषधि निरीक्षक लवकुश प्रसाद , सहायक आयुक्त खाद्य सीएल यादव की उपस्थिति में डिस्ट्रिक्ट बदायूं के सभी केमिस्ट बंधुओं की एक मीटिंग हुई जिसमें सावन में कांवड़ियों को बदायूं जिले के हर रूट पर दवा एवं प्राथमिक चिकित्सा उपलब्ध कराने के निर्देश दिये गए।

साथ ही सरकार के नशा मुक्ति अभियान में सहयोग की अपील की गई।
इसमें बदायूं एवं जिले के सभी कस्बों से केमिस्ट बंधु उपस्थित हुए।
औषधि निरीक्षक लवकुश प्रसाद ने जिले के केमिस्टों से अपेक्षा की कि वो पिछली साल की तरह इस साल भी सावन के महीने में कांवड़ियों के लिए प्राथमिक चिकित्सा एवं दवा वितरण शिविर लगायेंगे साथ ही सरकार के नशा मुक्त भारत अभियान में सहयोग करेंगे।
उझानी केमिस्ट एसोसिएशन से डाॅ मोहित अग्रवाल, राजीव अग्रवाल, ने सभी को आश्वस्त किया कि उझानी केमिस्ट एसोसिएशन गत बर्षो की तरह इस वर्ष भी शिवभक्त कांवड़ियों की सेवा को तत्पर रहेगी। कछला से गुजरने वाले कांवड़ियों को चिकित्सकों के साथ मरहम पट्टी के साथ जरूरी दवाऐं भी उपलब्ध कराई जाएगी।

विज्ञापन एक्सप्रेस