।
उझानी बदांयू 4 जुलाई।
दवा की कीमतों में हुई वृद्धि भी मरीज और तीमारदारों का ब्लड प्रेशर (रक्तचाप) बढ़ा रही है। पिछले छह माह में ही खांसी-जुकाम से लेकर हृदय संबंधी बीमारियों में ली जाने वाली दवाओं की कीमतों में 15 से 20 फीसदी तक की वृद्धि हुई है।
दवाओं पर बढ़ती महंगाई आम आदमी की कमर तोड़ रही है। पिछले छह माह में रक्तचाप, एंटी एलर्जिक, मधुमेह और त्वचा संबंधी दवाएं महंगी हो गई हैं। हालांकि राष्ट्रीय औषधि मूल्य निर्धारण प्राधिकरण ने एक अप्रैल से 900 से अधिक जरूरी दवाओं की कीमतों में 1.74 प्रतिशत की वृद्धि की थी। लेकिन इन दवाओं का इस्तेमाल कर रहे लोगों की माने तो बाजार में इससे कई गुना ज्यादा की वृद्धि हुई है और यह वृद्धि पहले से ही जारी है। दवा कारोबारियों का कहना है कि उन्हें कंपनियों से ही दवाएं महंगी मिल रही हैं।
–
कुछ दवाओं की कीमत एक नजर में——
स्टारप्रक्टस – रक्तचाप पहले कीमत 376 – अब 416।
वैटनोवेट एन – त्वचा क्रीम पहले 60 – अब 65 रूपए।
डैक्सोटेज सीरप- ताकत, पहले कीमत 150 – अब 190 रुपए।
मॉन्टेलुकास्ट – एलर्जी – पहले रुपए 300 – अब 390।
ग्लिमीस्टार एम-2– शुगर– पहले 90 — अब 115 रूपये।
इसी तरह लिव-52 डीएसआर,जो लीवर को तंदुरुस्त रखने के काम में आती है। 60 टेबलेट की डिब्बी जो पहले 175 रूपए की थी अब 275 एमआरपी मिल रही है। 200 एमएल लिव-52 सीरप 160 से 230 रूपये में मिल रहा है।
( टेबलेट की कीमत प्रति पत्ता यानी दस टेबलेट है।)
बोले मरीज- तीमारदार
दैनिक जरूरत की चीजों के भाव तो बढ़ ही रहे हैं, अब दवाओं की कीमत भी बढ़ गई है। इससे इलाज करा पाना भी मुश्किल हो गया है।
-राजेन्द्र, तीमारदार।
बढ़ती महंगाई से जीवन यापन कर पाना भी मुश्किल हो गया है। ऐसे में दवाएं महंगी होने से मुश्किल और बढ़ गई है। रामेश्वर लाल, मरीज।
-बोले दवा विक्रेता –
दवाओं की कीमत में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। कंपनी से ही दवाएं महंगी आ रही हैं। इसलिए हमें उसी आधार पर दवाएं बेचनी पड़ रही हैं। यहां तो एमआरपी से डिस्काउंट पर दवाऐं उपलब्ध हो जाती है बड़े शहरों में एमआरपी पर ही दवाऐं मिलती है।
डॉ मोहित अग्रवाल, अशोक मेडिकल स्टोर।
—-
कंपनी से जिस हिसाब से दबाएं आती हैं। केमिस्ट भी उसी के आधार पर दवाओं की बिक्री करते हैं। हमारा प्रयास रहता है मरीजों को परेशानी का सामना न करना पड़े। फिलहाल कुछ दिनों में दवाओं के रेट बढ़े हैं। राजीव अग्रवाल, राजीव मेडिकल स्टोर।
———— राजेश वार्ष्णेय एमके।

badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com
