12:25 am Tuesday , 28 July 2026
BREAKING NEWS

उघैती- बिसोली रोड पर शराब सेल्समैन से दिनदहाड़े बाइक सवारों ने 82 हजार लूटे

बदांयू में शराब सेल्समैन से दिनदहाड़े बाइक सवारों ने 82 हजार लूटे।*****-*
बदांयू 3 जुलाई।
बदांयू जिले में बाइकर्स लुटेरों का आतंक व्याप्त है। आज उघैती बिसोली रोड पर दिनदहाड़े एक शराब सेल्समैन को दो बाइक सवार बदमाशों ने हथियार दिखा कर लूट लिया बताते हैं कि विरोध करने पर बदमाशों ने पिटाई भी की है। फिलहाल पुलिस घटना को संदिग्ध मान रही है।

जानकारी के अनुसार बिसोली के मोहल्ला कटरा निवासी दीपू पुत्र निरंजन इस्लामनगर की एक शराब की दुकान पर सेल्समैन है आज शराब डीलर को बाइक से रूपये 82723 देने बिसोली जा रहा था कि गदगांव के पास एक बाइक पर सवार दो बदमाशों ने ओवरटेक कर दीपू की बाइक रोक ली व तमंचां दिखाकर रुपये लूट लिऐ ।

सूचना पर पहुंचे सीओ बिसोली संजीवकुमार व उघैती एसओ कमलेश मिश्रा ने आस-पास के लोगों से जानकारी की व पास के सीसीटीवी कैमरे की फुटेज देखना शुर कर दिया। एसओ कमलेश मिश्रा ने बताया कि प्रथम दृष्टया यह घटना झूठी लग रही है फिर भी जांच की जा रही है। जल्द घटना का पर्दाफाश किया जाऐगा।

विज्ञापन एक्सप्रेस