बिल्सी
महाराणा प्रताप राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय बिल्सी, बदायूं (उ0प्र0) में सत्र 2025-26 में बी0ए0 प्रथम सेमेस्टर में प्रवेश लेने वाले छात्र–छात्राओं की प्रथम मेरिट सूची जारी कर दी गई है । प्रथम सूची में 84.4 प्रतिशत से 61 प्रतिशत तक छात्र/छात्रा दोनों तथा 58.2 प्रतिशत तक छात्राओं को शामिल किया गया है । जिन छात्र/छात्राओं ने प्रथम मेरिट सूची में स्थान प्राप्त किया है, वे दिनांक 02.07.2025 से 05.07.2025 तक फीस जमा कर अपना प्रवेश कराना सुनिश्चित करें । अन्य पिछड़ा वर्ग तथा अनुसूचित जाति / जनजाति के छात्र-छात्राओं की मेरिट सूची का प्रकाशन दिनांकः 05.07.2025 को किया जाएगा । प्रवेश तिथि पर उपस्थित न होने की स्थिति में छात्र का प्रवेश नहीं होता है तो इसके लिए सम्पूर्ण रूप से छात्र जिम्मेदार होगा । छात्र-छात्राओं के लिए प्रवेश हेतु दिशा निर्देश जारी कर दिए गए हैं जो निम्नवत् हैः-
महाविद्यालय में प्रवेशित छात्र-छात्राओं को साक्षात्कार के समय अपने समस्त मूल प्रमाण पत्र सहित छात्र की उपस्थिति अनिवार्य है ।
छात्र-छात्रा का गैप होने पर गैप प्रमाण पत्र लाना अनिवार्य है ।
टी0सी0 / सी0सी0 मूल रूप में लाना अनिवार्य है ।
जाति प्रमाण पत्र / ई0डब्लयू0एस0 प्रमाण पत्र की मूल प्रति लाना अनिवार्य है ।
हाइस्कूल / इण्टरमीडिएट की मार्कशीट लाना अनिवार्य है ।
आधार कार्ड मूल रूप में लाना अनिवार्य है ।
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com