11:38 am Thursday , 23 July 2026
BREAKING NEWS

बिल्सी – निशांत माहेश्वरी ने कुष्ठ आश्रम पहुंच किया खाद्यान्न वितरण


बिल्सी नगर में संचालित श्री गिरिराज जी सेवा समिति के सदस्य निशांत माहेश्वरी ने अपने जन्म दिवस के उपलक्ष में कछला गंगा घाट स्थित कुष्ठ आश्रम पहुंचकर खाद्यान्न वितरित किया और आशीर्वाद ग्रहण किया। उन्होंने वहां रह रहे सभी लोगों को फल बिस्किट राशन मिष्ठान और दक्षिणा देकर आशीर्वाद प्राप्त किया। उन्होंने कहा कि इस तरह की आयोजन करने से मन को शांति मिलती है, ऐसे आयोजन समय-समय पर सभी को करते रहना चाहिए ।इस अवसर पर समाजसेवी दीपक बाबा ,नैना महेश्वरी, सुबीन महेश्वरी, आशा माहेश्वरी, अनुज सोमानी ,ईलू शर्मा सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.