दो बाइकों की हुई आमने सामने जोरदार भिड़ंत दोनों बाइक सवार हुए घायल
बिसौली – बुधवार को शाम के समय बिसौली कोतवाली क्षेत्र के रानेट चौराहे के समीप दो बाईकों की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई जिसमें दोनों बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए सूचना पर पहुंची डायल 112 पुलिस ने घायलों को बिसौली सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में लाकर भर्ती कराया हम आपको बता दें कि बिसौली कोतवाली क्षेत्र के गांव रानेट निवासी सत्यपाल पुत्र गंगा वासी बिसौली रानेट चौराहे के समीप सोत नदी पर बन रहे नये पुल के निर्माण कार्य में मजदूरी कर बाइक पर सवार होकर वापस लौट रहे थे तभी सामने से आ रहे बिसौली क्षेत्र के गांव हुसैनपुर निवासी वीरपाल जोकि रानेट चौराहे पर स्थित यदु शुगर मिल में ड्यूटी करने आ रहे थे रौनक चौराहे के पास पहुंचते ही दोनों बाइकों में जोरदार भिड़ंत हो गई जिसमें दोनों बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए सूचना पर पहुंची डायल 112 पुलिस ने घायलों को बिसौली सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में लाकर भर्ती कराया जहां घायलों का प्राथमिक उपचार किया जा रहा है घटना की सूचना पाकर घायलों के परिजन भी मौके पर आप पहुंचे।
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com