12:01 pm Tuesday , 28 July 2026
BREAKING NEWS

जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी वीरेन्द्र कुमार सिंह द्वारा संविलियन विद्यालय आरिफपुर नवादा से स्कूल चलो अभियान रैली का सुभारम्भ

शैक्षिक सत्र 2024-25 में ग्रीष्म अवकाश के पश्चात विद्यालय पुनः खुलने पर नव प्रवेशित छात्र-छात्राओं का स्वागत एवं स्कूल चलो अभियान (द्वितीय चरण) के अन्तर्गत आज दिनांकः 01.07.2025 को स्कूल चलो अभियान का सुभारम्भ किया गया जिसके अन्तर्गत बच्चों के प्रवेश हेतु स्कूल चलो अभियान रैली गांव-गांव निकाली गयी तथा ग्रामीणों को सरकार की योजनाओं के विषय में जानकारी देते हुए अधिक से अधिक बच्चों को प्रवेश कराने के लिए प्रेरित किया गया। प्रथम दिवस को समस्त छात्र-छात्राओं का रौली चन्दन का तिलक लगाकर पुष्प देकर एवं माला पहनाकर स्वागत किया गया। मध्यान्ह भोजन के अन्तर्गत बच्चों के लिए मीठा रूचिकर व्यंजन यथा-हलवा, खीर एवं पूरी सब्जी परोसा गया। इस प्रकार से वातावरण में हर्षोल्लास और स्वागत का भाव बच्चों के मन में विद्यालय के प्रति लगाव उत्पन्न करेगा, जिसके फलस्वरूप विद्यालय में उनकी नियमित उपस्थिति तथा पठन-पाठन आदि गतिविधियों सक्रियता एवं रूचि विकसित होगी। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी वीरेन्द्र कुमार सिंह द्वारा संविलियन विद्यालय आरिफपुर नवादा से स्कूल चलो अभियान रैली का सुभारम्भ किया गया। उनके द्वारा अपने सम्बोधन में शिक्षकों से आवाहन किया गया कि घर-घर जाकर अभिभावकों से सम्पर्क करते हुए शतप्रतिशत बच्चों का विद्यालयों में नामांकन कराया जाये तथा अभियान में स्थानीय समुदाय, विद्यालय प्रबन्ध समिति के सदस्यों, माँ समूह के सदस्यों, क्षेत्रीय प्रभावशाली व्यक्तियों से सम्पर्क कर उनका सहयोग प्राप्त किया जाये ताकि ड्राॅप आउट अथवा अउट आॅफ स्कूल बच्चों की संख्या का अनुपात कम हो सके। स्कूल चलो अभियान 15 जुलाई, 2025 तक चलेगा। जिसके द्वारा विभागीय योजनाओं, कार्यक्रमों तथा शतप्रतिशत नामांकन एवं नियमित उपस्थिति के लिए जनमानस को जागरूक किया जायेगा। स्थानीय स्तर पर अपील जारी कर नामांकन एवं नियमित उर्पिस्थति हेतु माता-पिता, अभिभावक एवं सामुदाय जागरूक व प्रेरित किया जायेगा।


विज्ञापन एक्सप्रेस