2:29 pm Friday , 31 July 2026
BREAKING NEWS

उधैती – बाइक सवार युवक की हादसे में मौत, ईको कार चालक गिरफ्तार

उधैती – करनपुर गांव के पास दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई। पिवारी गांव निवासी जितेंद्र कुमार (32) बिसौली से लौट रहे थे, तभी विपरीत दिशा से आ रही ईको कार ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी।

हादसे में जितेंद्र कुमार की मौके पर मौत हो गई, जबकि उनकी बाइक पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ईको कार व उसके चालक को हिरासत में ले लिया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।

विज्ञापन एक्सप्रेस