उझानी बदांयू 1 जुलाई।
कोतवाली क्षेत्र के गांव बसोमा निवासी स्व वेदराम की पत्नी ओमवती ने गांव के ही सुरजीत व विकास पुत्र वंदन सिंह बिजेंद्र व नेमवती पत्नी अभिलाक के खिलाफ कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है आरोप है कि आरोपी उसके प्लाट से रास्ता निकालना चाहते हैं। मना करने पर मारपीट कर मुझे व मेरे बेटे पन्ना लाल को घायल कर दिया। पुलिस ने मां-बेटे का मेडिकल परीक्षण कराया है। रिपोर्ट दर्ज कर जांच सबइंस्पेक्टर रवेन्द्र सिंह को सोंप दी है।
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com
