बाल विकास विभाग द्वारा आंगनबाडी केन्द्र के लाभार्थियों 07 माह से 03 वर्ष के बच्चों, गर्भवती और धात्री को पारदर्शी ढंग से पोषाहार वितरण के लिए चेहरा पहचान व्यवस्था लागू किया जा रहा है। इस व्यवस्था के अंतर्गत लाभार्थियों का निजी मोबाइल नम्बर और आधार नम्बर विभागीय पोर्टल पोषण ट्रैकर पर जोड़ा जा रहा है। प्रथम चरण में टी०एच०आर० लाभार्थियों 07 माह से 03 वर्ष के बच्चे, गर्भवती और धात्री को चेहरा पहचान व्यवस्था से ही पोषाहार का वितरण किया जायेगा। जनपद में 221803 लाभार्थियों को इस व्यवस्था का लाभ दिया जा रहा है। इस व्यवस्था को लागू करने के लिए आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को लाभार्थी के घर-घर जाकर मोबाइल नम्बर का ऑनलाइन वेरीफिकेशन, आधार कार्ड का ऑनलाइन वेरीफिकेशन और चलायमान फोटो ऑनलाइन खीचना है। इस कार्य को पूरा करने की अंतिम तिथि 30 जून 2025 है। अभी लगभग 35.15 प्रतिशत कार्य पूर्ण हुआ है जो लक्ष्य के अनुसार बहुत कम है। अभी बड़ी संख्या में आंगनबाडी कार्यकत्री इस कार्य को गम्भीरता से नहीं ले रही है और उनकी प्रगति बहुत कम है। विकास खण्ड दातागंज की 33 अम्बियापुर की 15 इस्लामनगर की 15 समरेर की 03, वजीरगंज की 05, उसावां की 08 सहसवान की 15. उझानी की 23, आसफपुर की 30 की ऐसी आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है और 01 दिन का समय दिया गया है। कार्य पूरा न करने पर विभाग इनके विरूद्ध कार्यवाही करेगा। कुछ आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों ने इस कार्य को प्रारम्भ नही किया है जिसमें विकास खण्ड सहसवान की 06, आसफपुर की 33, उसावा की 6. कादरचौक की 02, दहगवा की 05, इस्लामनगर की 02 और बिसौली की 06, का तन्ख्वाह रोकते हुए इनका जवाब तलब किया गया है। अब इनके विरूद्ध विभाग कड़ी कार्यवाही करने जा रहा है जिसमें दोषी पाये जाने पर सेवा समाप्ति की कार्यवाही भी की जायेगी।
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com
