12:01 pm Tuesday , 28 July 2026
BREAKING NEWS

मदर एथीना स्कूल के छात्र हुमैर नाज़िम ने नीट की परीक्षा उत्तीर्ण कर विद्यालय को गौरवान्वित किया

मदर एथीना स्कूल के विद्यार्थी हुमैर नाज़िम ने नीट की परीक्षा में सफलता हासिल करते हुए एक बार फिर मदर एथीना स्कूल के गौरव को नया आयाम दिया है। हुमैर नाज़िम ने नीट की परीक्षा में 8135 रैंक प्राप्त कर विद्यालय, अपने परिवार तथा समाज का नाम भी रोशन किया है। हुमैर नाज़िम ने अपनी दसवीं एवं बारहवीं की परीक्षा में भी टॉप टेन विद्यार्थियों में अपना स्थान बनाकर विद्यालय को गौरवान्वित किया था।
विद्यालय की निदेशिका चयनिका सारस्वत ने इस अवसर पर हुमैर नाज़िम को उसके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ देते हुए उसके परिवार को भी बधाई दी। उन्होंने बताया कि हमारा उद्देश्य ही बच्चों को शिक्षा के साथ-साथ देश व समाज के सेवा करने हेतु तैयार करना है।

विज्ञापन एक्सप्रेस