4:35 pm Wednesday , 22 July 2026
BREAKING NEWS

वृद्धजनों की सेवा करना बड़े पुण्य का काम-ममता शाक्य

बिल्सी
पूर्व ज़िला पंचायत सदस्य एवं भाजपा नेत्री ममता शाक्य ने बांस बरौलिया स्थित वृद्धा आश्रम में आयोजित कार्यक्रम में डॉ. श्यामा प्रसाद मुख़र्जी के बलिदान दिवस के अवसर पर उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की तथा “एक पेड़ माँ के नाम”अभियान के अन्तर्गत पर्यावरण संरक्षण और मातृत्व के महत्व के दृष्टिगत पौधारोपण किया। ममता शाक्य द्वारा वृद्धाश्रम में निवास कर रहे वुजुर्ग लोगों को फल वितरण भी किया गया।इस अवसर पर ममता शाक्य ने कहा कि माँ और प्रकृति दोनों ही जीवन के मूल आधार हैँ। “एक पेड़ माँ के नाम “अभियान का मुख्य उद्देश्य हमारी मातृभूमि और हमारी प्रकृति के प्रति सम्मान व समर्पण की भावना को प्रदर्शित करना है तथा पर्यावरण की रक्षा करते हुए मातृभूमि को हरा भरा बनाना है।कार्यक्रम में मौर्य शाक्य कुशवाहा सैनी महासभा के जिला अध्यक्ष रामेश्वर शाक्य, आश्रम के प्रबंधक वेद व्यास शर्मा, गजेंद्र सिंह तोमर,बूथ अध्यक्ष एवं पार्टी के पदाधिकारी वरुण शांखधार, विकास माहेश्वरी, भगवान सिंह, आर पी सिंह,तथा पी डी सिंह,ओम प्रकाश शाक्य , राम मूर्ति मौर्य एवं राम किशोर शर्मा व नीरज शाक्य आदि उपस्थित रहे।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.