9:53 pm Tuesday , 21 July 2026
BREAKING NEWS

वजीरगंज में स्कूल मर्ज करने पर ग्रामीणों का हंगामा

वजीरगंज बदायूं
वजीरगंज विकासखंड की ग्राम पंचायत निजामपुर के मजरा किशनपुर के प्राथमिक विद्यालय को शासन के आदेशानुसार छात्र संख्या 50 से कम होने की वजह से स्कूल को डेढ़ किलोमीटर दूर दूसरे स्कूल में मर्ज कर दिया गया जिससे जहां मासूम छात्र छात्राएं मायूस हो गए वहीं अभिभावकों ने स्कूल को गांव से दूर अन्य विद्यालय में स्थानांतरित न करने की बात शिक्षा विभाग के अधिकारियों से कही वही ग्रामीणों ने विरोध प्रदर्शन कर अपना गुस्सा जताया
शासन के आदेश के क्रम में 50 से कम छात्र संख्या वाले परिषदीय स्कूलों के बच्चों को निकटवर्ती दूसरे स्कूलों में पढ़ने के लिए भेजा जाएगा इस संबंध में शासन का आदेश आने के बाद बीएसए ने ब्लॉक स्तर के बीईओ से रिपोर्ट मांगी रिपोर्ट आने के बाद स्कूल के बच्चों को एस एम सी के विरोध के बावजूद भी निकटवर्ती ग्राम निजामपुर में स्थानांतर कर दिया गया जिससे बच्चों के साथ-साथ ग्रामीण भी मायूस हो गए किशनपुर के ग्रामीणों ने कहा कि गांव से दूर छोटे-छोटे बच्चों को स्कूल जाने में बहुत ही परेशानी का सामना करना पड़ेगा गर्मी बरसात एवं जाड़े में बच्चे समय से किस तरह स्कूल पहुंचेंगे और वापस समय पर घर आ पाएंगे इसको लेकर बहुत ज्यादा ग्रामीण चिंतित दिखे अभिभावकों ने
शिक्षा विभाग के अधिकारियों से मिलकर स्कूल को अन्य जगह स्थानांतरित न करने की मांग की ग्रामीणों ने कहा कि अगर स्कूल अन्य जगह स्थानांतरित किया गया तो इसका व्यापक रूप से विरोध प्रदर्शन किया जाएगा

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.