9:12 am Thursday , 23 July 2026
BREAKING NEWS

इस्लामनगर : उर्वरक विक्रेताओं ने प्रतिष्ठान बंद रख कर बिरोध जताया

इस्लामनगर : उर्वरक विक्रेताओं ने समस्याओं को लेकर कस्बे के खाद, बीज, कीटनाशक एकता संघ के वैनर तले उर्वरक विक्रेताओं ने अपने प्रतिष्ठान बंद रख कर बिरोध जताया। एडीओ अशोक शर्मा के लिए ज्ञापन दिया। जहां विक्रेताओं का कहना है कि उनको उर्वरक कंपनी के द्वारा डीएपी व यूरिया की ख़रीद पर साथ में अन्य उत्पाद लेने को बाध्य किया जा रहा है। जिसके कारण विक्रेता महंगा उर्वरक बेचने पर मजबूर हैं। उनका ये भी कहना है, कृषि विभाग उर्वरक के वितरण को विभाग के द्वारा आवंटन करवाये। जिससे कंपनियों की मनमानी ख़त्म हो सके।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.