बदायूं- मदर एथीना स्कूल में आज सत्र 2025-26 की प्रथम सामयिक मूल्यांकन की परीक्षाओं के पश्चात् अभिभावकों के साथ विद्यार्थियों के विषय में शैक्षणिक तथा व्यावहारिक ज्ञान साझा करने हेतु अभिभावक-शिक्षक सभा का आयोजन किया गया। जिसके अंतर्गत विद्यार्थियों के आगामी शिक्षण से संबंधित उनको और कैसे-किस तरह से बेहतर से बेहतर परिणाम हेतु तैयार करना है तथा उनके लिए क्या-क्या और सावधानियाँ बरतनी है ताकि वे अपने शिक्षण एवं व्यावहारिक ज्ञान में बदलाव और सुधार ला सकते हैं इससे संबंधित शिक्षकों एवं अभिभावकों के मध्य चर्चा की गयी l
विद्यालय की निदेशिका चयनिका सारस्वत ने बताया कि अभिभावक-शिक्षक सभा का उद्देश्य बच्चे के सतत् विकास के संबंध में शिक्षकों और अभिभावकों के मध्य विद्यार्थी के सुनहरे भविष्य हेतु चर्चा करते हुए अपनी-अपनी भागीदारी सुनिश्चित करना तथा बेहतर प्रयास हेतु तत्पर रहना है।

badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com
