1:22 pm Friday , 31 July 2026
BREAKING NEWS

उझानी- कांवड़ मार्गों पर एंबुलेंस की होगी पर्याप्त व्यवस्था- कछला में बनेंगे दो अस्पताल

परिवार कल्याण स्वास्थ्य सचिव के आदेश के बाद स्वास्थ्य विभाग अलर्ट।

उझानी बदांयू 27 जून।

बदांयू में कांवड़ यात्रा और त्योहारों को लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट हो गया है। इसे लेकर सभी मेडिकल कॉलेजों के प्रधानाचार्य, सीएमओ-सीएमएस के लिए निर्देश जारी कर दिया गया है।

उत्तर प्रदेश में सावन में शुरू होने वाली कांवड़ यात्रा और अन्य त्योहारों को लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट हो गया है। विभाग संवेदनशील कांवड़ मार्गों पर एंबुलेंस की पर्याप्त व्यवस्था रखेगा। स्वास्थ्य उपकेंद्रों व प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में उपचार की व्यवस्था के साथ ही सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में अलग से इमरजेंसी वार्ड बनेंगे।

चिकित्सा, स्वास्थ्य परिवार कल्याण एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग के प्रमुख सचिव पार्थ सारथी सेन शर्मा ने सभी मेडिकल कॉलेजों के प्रधानाचार्य, सीएमओ-सीएमएस को इस संबंध में निर्देश दिया है।

उन्होंने सभी को अलर्ट करते हुए तीन दिन में पर्याप्त व्यवस्था करने का निर्देश दिया है। उन्होंने सभी स्वास्थ्य केन्द्रों में पर्याप्त दवाओं का इंतजाम, इमरजेंसी सेवाएं दुरुस्त रखने, स्वास्थ्य कर्मियों की पर्याप्त संख्या में तैनाती, उपकरणों को क्रियाशील रखने व जांच आदि के समुचित इंतजाम करने को कहा है।

सचिव का आदेश मिलते ही बदायूं का स्वास्थ्य विभाग अलर्ट हो गया है उन्होंने कांवड़ यात्रा मार्ग में एंबुलेंस की समुचित व्यवस्था के साथ ही कछला के बदांयू व कासगंज छोर पर दो अस्पताल बनाने की व्यवस्था की है 6 डाक्टर 24 घंटे ड्यूटी पर तैनात रहेंगे। वहीं गंभीर कांवड़िए को पास के अस्पताल में समय रहते एंबुलेंस के द्वारा शिफ्ट करेंगे।

Rajesh varshney ( mk )

विज्ञापन एक्सप्रेस