1:22 pm Friday , 31 July 2026
BREAKING NEWS

उझानी- कहां डाले कूडा -परेशान सफाई कर्मचारियों ने नगर पालिका गेट पर खड़े किए कूड़े लदे वाहन

उझानी बदांयू 27 जून।

नगर पालिका के गांव पटपरागंज में बंद पड़े डंम्पिंग ग्राउंड के बाद नगर पालिका परिषद के सफाई कर्मचारीयों ने नगर का कूड़ा कोतवाली क्षेत्र के हाइवे किनारे,शहर के आस-पास ,गाँव में बने गड्डों में डालना शुरू कर दिया।

आज जब नगर पालिका परिषद के कर्मचारी नगर का कूड़ा भरकर गड्डों में डाल रहे थे तो नागरिकों ने इसका विरोध करते हुए उन्हें कूड़ा डालने से रोक दिया, व झगड़े पर आमादा हो गये। परेशान सफाई कर्मचारियों ने कूड़े लदे अपने अपने वाहन नगर पालिका परिषद के गेट पर खड़े कर दिए तथा इसकी लिखित शिकायत अधिशासी अधिकारी अब्दुल सबूर व सफाई एवं खाद्य निरीक्षक हरीश त्यागी को दी। पूछा कि अन्य जगह कूड़ा-करकट डालने से लोग लड़ाई पर आमादा है,बताऐ कूड़ा कहां डाले।

सफाई एवं खाद्य निरीक्षक हरीश कुमार त्यागी ने कर्मचारियों की समस्या को सुनकर उसका समाधान कराने का आश्वासन दिया।
बताया कि हमारी नगर पालिका परिषद का डंम्पिंग ग्राउंड पूर्व में कांग्रेस जिलाध्यक्ष अजीत यादव ने ग्रामीणों संग धरना-प्रदर्शन कर बन्द करा दिया, इसी वजह से कूड़ा निस्तारण में समस्या आ रही है। कांवड़ यात्रा के मद्देनजर जिलाधिकारी के आदेश अनुसार शहर को साफ सुथरा भी रखना है।

——————— गांव पटपरागंज में बने डंम्पिंग ग्राउंड की जमीन नगर पालिका की है अगर कोई भी सफाई कर्मचारियों को डम्पिंग ग्राउण्ड में कूड़ा डालने से मना करता है या किसी भी प्रकार से लड़ाई झगड़ा करता है तो उसके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई जाएगी। कूड़े का निस्तारण पटपरागंज के डंपिंग ग्राउंड पर ही किया जाऐगा- अब्दुल शबूर,ईओ नगर पालिका परिषद उझानी।

राजेश वार्ष्णेय एमके

विज्ञापन एक्सप्रेस