इटावा में जाति पूछकर कथावाचक से मारपीट के मामले ने लिया नया मोड़, पहचान छिपाने और छेड़खानी का भी आरोप
उत्तर प्रदेश के इटावा जिले में कथावाचक से जाति पूछकर मारपीट, सिर मुड़वाने और सार्वजनिक रूप से अपमानित करने के मामले ने अब एक नया कानूनी मोड़ ले लिया है।
दांदरपुर गांव निवासी जयप्रकाश तिवारी की पत्नी रेनू ने बकेवर थाना में कथावाचक मुकुट मणि यादव और उनके साथी संत कुमार यादव के खिलाफ गंभीर आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया है।
एफआईआर में मुकुट मणि यादव पर फर्जी आधार कार्ड के माध्यम से पहचान छिपाने, छेड़खानी, धार्मिक भावनाएं आहत करने, और धोखाधड़ी जैसे संगीन आरोप लगाए गए हैं।
प्रदीप प्रजापति
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com
