बदायूं शहर में इन दिनों विकास कार्यों के नाम पर फैली अव्यवस्था ने आमजन को भारी परेशानियों में डाल दिया है। जगह-जगह खोदी गई सड़कें, अधूरी पड़ी परियोजनाएं और बिना किसी ठोस योजना के किए जा रहे कार्यों ने शहर के प्रमुख चौराहों और मार्गों को मानो संघर्ष का मैदान बना दिया है।
छः सड़क, लाबेला चौक और इंदिरा चौक जैसे व्यस्त मार्गों पर आवागमन इतना कठिन हो गया है कि लोग हर दिन जान जोखिम में डालकर सफर करने को मजबूर हैं।
स्थानीय लोगों का कहना है कि विकास कार्यों की कोई सुनियोजित योजना नहीं बनाई गई, जिससे न तो मार्गों का समुचित डायवर्जन हो पाया और न ही कार्यों में गति आ पाई। ठेकेदार द्वारा बिना तैयारी और समन्वय के खुदाई कार्य शुरू कर दिए गए, जिससे धूल, गड्ढे और अव्यवस्थित ट्रैफिक ने शहरवासियों की नाक में दम कर दिया है।
आज लाबेला चौक पर सड़क की दुर्दशा के कारण एक ई-रिक्शा असंतुलित होकर पलट गया
प्रदीप प्रजापति की रिपोर्ट
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com
