आसफपुर – बीते दिन गुरुवार को स्थानीय पंजाब नैशनल बैंक शाखा व जिला सहकारी बैंक शाखाओं में पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था को दुरुस्त बनाए रखने के ख्याल से चेकिंग अभियान चलाया ।
इस दौरान स्थानीय पुलिस चौकी प्रभारी अली मियां जैदी ने पुलिस बल को साथ लेकर बैंक शाखा परिसर में खड़े संदिग्ध लोगों से पूंछ ताँछ की व सुरक्षा व्यवस्था से जुड़े आवश्यक अभिलेखों का निरीक्षण किया ।
इस दौरान पंजाब नैशनल बैंक के शाखा प्रबंधक प्रभाष सागर द्विवेदी , उप प्रबंधक , शिवम् कुमार , खजांची रवि कुमार , अंकित कुमार , रजनीश कुमार यादव , प्रदीप कुमार सिंह व जिला सहकारी बैंक शाखा प्रबंधक अर्जुन सिंह व खजांची अरविंद कुमार मिश्रा आदि मौजूद रहे ।
यह जानकारी आसफपुर पुलिस चौकी प्रभारी अली मियां जैदी ने दी ।
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com