उझानी बदांयू 25 जून।
पुरानी कहावत है कि उझानी नहीं उलझानी, जिस अधिकारी ने उझानी में तैनाती के दौरान सही सलामत नोकरी कर ली ,समझो वह कामयाब।
नगर में यातायात उपनिरीक्षक पर नगर की राजनीति बहुत हावी नजर आई। जिसके कारण नगर में तैनात यातायात उपनिरीक्षक टीएसआई ज्यादा समय तक टिक नहीं पाऐ। सात माह में तीन बदल दिए गये।
सबसे पहले उझानी में तैनात यातायात उपनिरीक्षक सुरेश कुमार त्यागी की जब नगर में तैनाती हुई , उन्होंने अतिक्रमण कारियों पर सख्ती की, उन्होंने नगर में अतिक्रमण करें बैठे दुकानदारों के खिलाफ अभियान चलाकर फुटपाथ खाली कराया। किसी दुकानदार के द्वारा एक भाजपा नेता से इसकी शिकायत की गई नतीजा उनको अतिक्रमण न हटाने का आदेश जारी कर दिया गया, उन्हें उझानी से हटाकर बिसौली थाना क्षेत्र में ट्रांसफर कर दिया गया ।
उसके बाद यातायात उपनिरीक्षक नासिर हुसैन को तैनात किया उन्होंने स्टेशन रोड पर किसी भाजपा कार्यकर्ता की कार का चालान किया, चालान करने के तीसरे ही दिन उन्हें भी दो माह बाद कोतवाली उझानी से हटाकर बदायूँ भेज दिया गया।
उनकी जगह बदायूँ में तैनात टीएसआई आरएल राजपूत को उझानी शहर का चार्ज सौंप दिया गया।
अब देखने की बात यह है कि टीएसआई राजपूत उझानी में कितने दिन अतिक्रमण करने वालो पर सख्ती दिखाते हैं या चुपचाप रहकर अपनी नोकरी करते हैं। क्योंकि यहां की राजनीति की वजह से हाथ-पैर मारना मना है, बस देखो करो कुछ नहीं।
राजेश वार्ष्णेय एमके।
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com
