लोगों ने अपने वाहन तीन किलोमीटर के फेर से गऊशाला फाटक से निकालें।
उझानी बदांयू 25 जून।
नगर के अढौली रेलवे फाटक पर बीती रात दो बजे से रेलवे इंजीनियर के साथ 25 सदस्यों की टीम ने रेलवे लाइन व बूम की मरम्मत के चलते 6 घंटे उझानी कारदचौक मार्ग पर आवागमन बंद रखा। लोगों को अपने अपने वाहनों को तीन किलोमीटर के फेर से गऊशाला रोड से निकालने पड़े।
बरेली मेंटीनेंस विभाग के इंजीनियर सुनील पटेल के नेतृत्व में 25 कर्मचारियों की टीम ने रात दो बजे से रेलवे लाइन पर कार्य शुरू कर दिया। लाइन के नीचे से मिट्टी निकाल कर पत्थरों को भरा। वहीं फाटक के बूम में काफी समय से दिक्कत को देखते हुए उसे भी सही किया।
रेलवे लाइन के दोनों तरफ का काफी हिस्सा जेसीबी से खोद कर रेलवे लाइन को नीचे किया गया। आज सुबह 7.30 बजे तक चले मरम्मत के काम के चलते दोनों ओर से ट्रेन व मालगाड़ी को छोड़कर किसी वाहन को निकलने नहीं दिया गया। इससे दोनों ओर वाहनों की कतार लग गई।
सुबह जेसीबी से खुदी सडक में मिट्टी भर दी गई है। व यातायात को सुचारू कर दिया गया। अब भी रेलवे लाइन के आस-पास की सडक के डामरीकरण का काम बाकी है। फाटक पर काम के चलते लोगों ने अपने हल्के वाहनों को गऊशाला रोड से निकाला। इस दौरान फाटक पर पुलिस फोर्स भी तैनात रहा।
राजेश वार्ष्णेय एमके।



badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com
