9:47 am Tuesday , 28 July 2026
BREAKING NEWS

बदायूं – रामलीला ग्राउंड के अग्निकांड में दुकानदारों मुआवजा दे सरकार – ओमकार सिंह

बदायूं रामलीला ग्राउंड में हुए अग्निकांड में दुकानदारों की हुई क्षति का मुआवजा दे सरकार ओमकार सिंह।
दिनांक 25 जून 2025 पूर्व घोषित कार्यक्रम अनुसार आज शहर कांग्रेस कमेटी द्वारा पूर्व जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष ओमकार सिंह एवं शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मुन्नालाल सागर के संयुक्त नेतृत्व में कलेक्ट्रेट स्थित जिलाधिकारी कार्यालय पर 23 जून 2025 को बदायूं रामलीला ग्राउंड में हुए अग्निकांड में दुकानदारों की हुई जो क्षति हुई है उसका मुआवजा देने की मांग को लेकर ज्ञापन अतिरिक्त मजिस्ट्रेट सुश्री प्रियंका जी को दिया।
एक सूत्रीय ज्ञापन देते हुए जिला कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष ओमकार सिंह ने कहा कि बदायूं रामलीला ग्राउंड में हुए अग्निकांड में जो दुकानदार हैं अधिकतर बाहर से आए हुए हैं और कई दुकानदार ऐसे हैं जिनकी पूरी की पूरी दुकान ही समाप्त हो गई है और उनको खाने तक का जरिया माश नहीं है उन्होंने कहा कि प्रशासन को जांच कर वास्तविक दुर्घटना में क्षतिग्रस्त दुकानदारों को मुआवजा जल्द से जल्द देना चाहिए जिससे कि वह आगे का जीवन यापन कर सके।
शहर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष मुन्नालाल सागर ,उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य सुरेश राठौर ,सहकारिता पर प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष वीरेश तोमर उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य इगलास हुसैन,जिला कांग्रेस कमेटी के पूर्व सचिव वीरपाल सिंह यादव ,जिला कांग्रेस कमेटी के पूर्व उपाध्यक्ष गौरव सिंह राठौर ,उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य अशोक कश्यप, शहर कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष हरीश कश्यप ने भी दुकानदारों को मुआवजा देने की मांग रखी ।
ज्ञापन देने वालों में फारुक खान राजीव कुमार, राजवीर यादव ,प्रवेश कुमार, नरेश पाल, नरेंद्र, राजेंद्र कठेरिया, कुमार ,जाहिद मियां आदि कार्यकर्ता पदाधिकारी शामिल रहे।

विज्ञापन एक्सप्रेस