आज दिनांक 24/06/2025 को डॉ.देवेन्द्र कुमार क्षेत्राधिकारी उझानी/यातायात द्वारा व्यापार मंडल बदायूँ के पदाधिकारीगण श्री नवनीत गुप्ता, श्री के.वी गुप्ता, श्री शिवस्वरूप गुप्ता, श्री अवधेश वर्मा, श्री विनोद गुप्ता, श्री राम मूर्तिलाल, श्री सुदीश गुप्ता, श्री शिवशंकर गुप्ता, श्री एम.एम सिंह लोधी, श्री सचिन गुप्ता, श्री सागर अरोरा, श्री सतिश गुप्ता एंव अन्य सदस्यों तथा निरीक्षक अपराध थाना सिविल लाइन श्री अवधेश सिंह, निरीक्षक अपराध थाना कोतवाली श्री अशोक कुमार सिंह व प्रभारी उप निरीक्षक यातायात श्री आर.एल. राजपूत के साथ पुलिस लाइन स्थित सभागार में निम्न बिन्दुओं पर/ यातायात व्यवस्था, बिजली, पानी, सफाई, सीसीटीवी कैमरे और सावन मास शुरू होने से पहले काँवडियों की सुरक्षा, सहायता एवं सुगम यातायात व्यवस्था आदि के सम्बन्ध में विभिन्न बिन्दुओ पर विस्तृत रूप से चर्चा की गई। जिसके मुख्य बिन्दु छः सडका से घण्टा घर तक रोड पर लगने वाले ठेले/ अतिक्रमण फिर खैराती चौक से नेहरू चौक से लगने वाले ठेले/ अतिक्रमण फिर नेहरू चौक से गोपी चौक तक अतिक्रमण फिर नेहरू चौक से नगर पालिका तक अतिक्रमण फिर इन्द्रा चौक से रेलवे स्टेशन रोड पर ठेले खोमचे लगने वाले के सम्बन्ध में अतिक्रमण हटाये जाने आदि। अतिक्रमण के स्थानों को चिन्हित किया गया, कांवड यात्रा सुगम बनाने के उपायों पर संवाद किया गया, बिजली कटौती से संबंधित विस्तृत चर्चा, सफाई, सहायता, सुविधा, नगर के समस्त मुख्य चौराहो पर कैमरो की व्यवस्था, शराब की दुकानो पर जाम न लगे, छः सड़का से घण्टा घर तक ठैलो कि वजह से जाम लगने जैसे समस्यों कि निराकरण के सम्बन्ध में वार्ता कर सुझाव साझा किये गये।

badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com