बदायूं 22 जून।
मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के लिए् आवेदन करने वालों के लिए अच्छी खबर है। अब तीन लाख वार्षिक आय वाले परिवार भी इसके लिए आवेदन कर सकते हैं।
वार्षिक आय का दायरा शासन की ओर से बढ़ा दिया गया है। पहले दो लाख वार्षिक आय वाले परिवार ही इसके लिए पात्रता की श्रेणी में आते थे।
शासन स्तर से वार्षिक आय का दायरा बढ़ाए जाने से अब अधिक संख्या में लोग मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के लिए आवेदन कर सकेंगे।
वहीं मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के लिए हर शादी का बजट भी बढ़ा दिया गया है। पहले एक शादी के आयोजन पर 51 हजार रुपये का बजट दिया जाता था। अब इसे एक लाख रुपये कर दिया गया है।
इसके तहत कन्या के खाते में 60 हजार, आयोजन पर 15 हजार व 25 हजार रुपये के उपहार दिए जाएंगे। अब 3 लाख वार्षिक आय वाले भी मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के लिए आवेदन कर सकते हैं।
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com
