उझानी बदांयू 21 जून।
उझानी के मोहल्ला बहादुर गंज निवासी किन्नर गंगा उर्फ सना ,शिष्या हाजी नूरी ने आज शाम बिल्सी थाने के एक गांव निवासी युवक को अपने साथी किन्नरों की मदद से तमंचे सहित पकड़कर कोतवाली पुलिस को सोंपा है। आरोप है कि वह हत्या के इरादे से काफी समय से पीछा कर रहा था। पुलिस मामले की तहकीकात में लग गई है।
कोतवाली पुलिस को दिए शिकायती पत्र में किन्नर सना ने लिखा है कि आज दोपहर वह बधाई गाने साथियों संग कल्याण सिंह चौक से निकल रहे थे कि मेरे कार चालक ने बताया कि एक युवक बाइक से पीछा कर रहा है।
काफी खोजबीन के बाद उस युवक को पकड लिया उसके पास से 315 बोर का लोडिंग तमंचा एक जिंदा कारतूस मिला।
सना किन्नर ने लिखा है कि उझानी के एक शख्स ने आरोपी विजय शर्मा निवासी बांस बरौलिया थाना बिल्सी को उसकी हत्या कराने को पांच लाख की सुपारी दी है। उसी ने तमंचा कारतूस भी उपलब्ध कराऐ है। पीड़ित ने सुपारी किलर को मय तमंचा पकडकर कोतवाली पुलिस को सौंप दिया है। पुलिस आरोपी युवक से पूछताछ कर हकीकत का पता लगा रही है।


badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com
