1:21 pm Friday , 31 July 2026
BREAKING NEWS

पेड़ लगाओ, पर्यावरण बचाओ

बदायूं समाजवादी पार्टी यूथ के राष्ट्रीय सचिव अली अल्वी ने अपने साथियों के साथ आज हाईवे पर वृक्षारोपण किया और कहा की पेड़ लगाओ, पर्यावरण बचाओ, यही है जीवन का सही नारा, हरियाली से धरती को सजाओ वृक्षों का हमारे जीवन मे बहुत महत्व है। वृक्ष के बिना मानव ही नही अपितु जीव जंतुवो का जीना भी मुश्किल है। हम सभी लोगो वृक्षों का बचाव करना बहुत जरूरी है। क्योकि पेडो से ही हमे आक्सीजन मिलता जो किसी भी जीव जन्तुओ के जीवन के लिए बहुत महत्वपूर्ण है। अत: हम सभी लोगो का ये धर्म है कि अपने पेड पौधो की रक्षा करे जिससे आम जन जीवन प्रभावित ना हो और प्रकृति की खुशहाली बनी रहे.इस मौके पर एडवोकेट ज़ीशान फारूकी, नरेश,मुकेश ठाकुर,शान अल्वी ,साधु सिंह,वाहिद अल्वी,रुमी अंसारी,संजीव, आदि लोग मौजूद रहे

विज्ञापन एक्सप्रेस