बदायूं के उझानी थाना क्षेत्र के कछला पल्ली पार में चाय के खोखे पर बैठे एक युवक की सांप के डसने से मौत हो गई। घटना के बाद परिजन युवक को आनन-फानन में जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
अचानक हुई इस घटना से परिवार में कोहराम मच गया है। परिजन रो-रोकर बेहाल हैं। ग्रामीणों के अनुसार, सांप ज़मीन के पास छिपा था और युवक को पैर में काट लिया।
राजेश वार्ष्णेय
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com
