उझानी बदांयू 19 जून।
कादरचौक थाना क्षेत्र के ग्राम मौसमपुर पट्टी निवासी बन्ने पुत्र शफी अहमद ने कोतवाली पुलिस को दिए शिकायती पत्र में कहा कि 17 जून को दोपहर 11 बजे अपने ई रिक्शा से उझानी दबाईं लेने जा रहा था तभी कोतवाली क्षेत्र के ग्राम मिहीलाल नगला के पास विपरीत दिशा से आ रहे तेज रफ्तार ऑटो चालक ने टक्कर मार दी।
जिससे वह गंम्भीर रूप से घायल हो गया जिसे इलाज हेतू प्राइवेट हॉस्पिटल में ले जाया गया।
घटना के दौरान गांव के रामपाल ने ऑटो अपनी गारंटी पर खड़ा कर लिया था।जब प्राथी रामपाल के पास पहुँचा तथा ऑटो के बारे में जानकारी ली तो रामपाल ने जानकारी होने से इनकार कर दिया ।
पुलिस ने पीड़ित व्यक्ति के द्वारा दिए गए शिकायती पत्र के अनुसार मुकदमा पंजीकृत कर जाँच उपनिरीक्षक बलवीर सिंह को दे दी है।
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com
