उझानी बदांयू 19 जून।
कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी ने अपने ही गांव के एक युवक अखिलेश पुत्र अमरसिंह जाटव पर अपनी नाबालिग बेटी को बहला-फुसलाकर कर भगा ले जाने का आरोप लगाते हुए नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई है।
दर्ज रिपोर्ट में लिखा कि आरोपी युवक मेरी बेटी को 14 जून की सुबह बहला-फुसलाकर कहीं भगा ले गया है।
बेटी को कई दिनों तक बहुत तलाश किया परन्तु कहीं नहीं मिली।
पुलिस ने पीड़ित व्यक्ति के द्वारा दिए शिकायती पत्र के अनुसार मुकदमा दर्ज कर जाँच उपनिरीक्षक संजय कुमार सिरोही को सौंप दी है।
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com
